🌺 गुप्त नवरात्रि| माँ आदिशक्ति को प्रसन्न करने के 5 शास्त्रसम्मत उपाय |
गुप्त नवरात्रि (Gupt Navratri) को तंत्र शास्त्र में "सिद्धि की रातें" कहा जाता हैआम नवरात्रि जहां सात्विक और सामाजिक उत्सव के लिए होती हैवहीं गुप्त नवरात्रि पूरी तरह से वामाचार और दक्षिणाचार पद्धति से की जाने वाली घोर तांत्रिक साधनाओं के लिए आरक्षित है
गुप्त नवरात्रि में ब्रह्मांड की सबसे शक्तिशाली १० तांत्रिक देवियों (Das Mahavidyas) की साधना की जाती है। तांत्रिक इनमें से किसी एक महाविद्या को सिद्ध करने के लिए पूरी रात श्मशान या एकांत में गुजारते हैं:
• मां काली और मां तारा: तीव्र शत्रु नाश, वाक-सिद्धि और अकाल मृत्यु से बचने के लिए।
• मां त्रिपुरा सुंदरी और मां भुवनेश्वरी: राजयोग, ऐश्वर्य, और सम्मोहन शक्ति (Vashikaran) के लिए।
• मां छिन्नमस्ता: कुंडलिनी शक्ति को तुरंत जाग्रत करने और घोर अघोर साधनाओं के लिए।
• मां भैरवी और मां धूमावती: तंत्र बाधाओं को काटने, कष्ट निवारण और शत्रुओं को स्तम्भित करने के लिए।
• मां बगलामुखी: कोर्ट-कचहरी, राजनीति में विजय और वाक-शक्ति को बांधने के लिए (Stambhan).
• मां मातंगी और मां कमला: पूर्ण समृद्धि, धन-धान्य और कलात्मक सिद्धियों के लिए।
🌺 माँ आदिशक्ति को प्रसन्न करने के सरल उपाय 🌺
✨ प्रतिदिन प्रातः एवं सायंकाल माँ दुर्गा के समक्ष दीपक एवं धूप अवश्य जलाएँ।
✨ श्रद्धापूर्वक "ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे" मंत्र की कम से कम 108 बार जप करें।
✨ कन्याओं, गौमाता एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा और यथाशक्ति दान करें।
✨ क्रोध, अहंकार, असत्य एवं किसी का अपमान करने से बचें तथा मन, वचन और कर्म की पवित्रता बनाए रखें।
✨ गुप्त नवरात्रि में माँ की आराधना, ध्यान एवं दुर्गा सप्तशती अथवा सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का श्रद्धापूर्वक पाठ करें।
🌸 माँ भगवती की कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, आरोग्य, सिद्धि एवं अखंड मंगल का वास हो, गुप्त नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🙏
— भृगु ज्योतिर्विज्ञान पीठ
#GuptNavratri #GuptNavratri2026 #Navratri #MaaDurga #Shakti #ShaktiSadhana #Tantra #TantraSadhana #Mahavidya #DashMahavidya #SriVidya #DurgaSaptashati #DeviMahatmya #Baglamukhi #MaaKali #TaraMaa #Bhuvaneshwari #TripuraSundari #Hinduism #SanatanDharma #VedicAstrology #Jyotish #Astrology #Spirituality #SpiritualAwakening #Mantra #Sadhana #DeviUpasana #BhriguJyotirvigyanPeeth #BhriguVedam

Comments
Post a Comment