🔥आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2026: 15 से 23 जुलाई | गुप्त साधना, सिद्धि और माँ आदिशक्ति की विशेष कृपा का पावन पर्व


आषाढ़ गुप्त नवरात्रि वर्ष की उन दुर्लभ नवरात्रियों में से एक मानी जाती है, जिनका विशेष महत्व तंत्र, मंत्र, साधना, देवी उपासना और आध्यात्मिक उन्नति के लिए बताया गया है। वर्ष 2026 में आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 15 जुलाई से 23 जुलाई तक रहेगी। इन नौ दिनों में माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों के साथ-साथ दस महाविद्याओं की उपासना का भी विशेष महत्व माना जाता है।

सामान्य नवरात्रि जहाँ सार्वजनिक पूजा और उत्सव का पर्व है, वहीं गुप्त नवरात्रि आत्मसाधना, मौन, मंत्र-जप और आंतरिक शक्ति जागृत करने का समय मानी जाती है। मान्यता है कि इन दिनों श्रद्धा और नियमपूर्वक की गई साधना से मानसिक शक्ति, आध्यात्मिक उन्नति और सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है।

गुप्त नवरात्रि केवल देवी पूजा नहीं, बल्कि अपने Mind, Energy और Life को Reset करने का आध्यात्मिक अवसर है

🕉️ गुप्त नवरात्रि के पारंपरिक उपाय

🔸 प्रतिदिन माँ दुर्गा, माँ काली या अपनी इष्ट देवी की पूजा करें।
🔸 दुर्गा सप्तशती, देवी कवच,अर्गला स्तोत्र या सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का श्रद्धापूर्वक पाठ करें।
🔸 अखंड दीपक जलाएँ और सात्विक भोजन का पालन करें।
🔸 कन्याओं, गौमाता और जरूरतमंदों की सेवा एवं दान करें।
🔸 क्रोध, असत्य और नकारात्मक विचारों से दूर रहें तथा अधिक से अधिक मंत्र-जप करें।

✨ याद रखिए...गुप्त नवरात्रि का सबसे बड़ा रहस्य बाहरी चमत्कार नहीं..बल्कि भीतर सोई हुई शक्ति को जागृत करना है जब मन शुद्ध होता है, तब माँ भगवती की कृपा स्वयं जीवन का मार्ग प्रकाशित करती है

#MaaKali #Mahakali #Mahavidya #DasMahavidya #GuptNavratri #GuptNavratri2026 #Shakti #KaliSadhana #Shani #VedicAstrology #Jyotish #SanatanDharma #Spirituality #BhriguJyotirvigyanPeeth

maa kali mahavidya kali das mahavidya gupt navratri gupt navratri 2026 kali tantra maa kali sadhana shani dosh sade sati mahakali tantra shastra shakti sadhana vedic astrology jyotish shastra sanatan dharma deep astrology hindi kundli astrology bhrigu jyotirvigyan peeth

Comments

Popular posts from this blog